Homeमध्यप्रदेशतेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत:मामा ससुर के...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत:मामा ससुर के घर से लौटते समय हादसा; सड़क पर तड़पता रहा युवक, नहीं बच सकी जान

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर पुल पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मामा ससुर के घर से लौट रहे एक स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चुरी भेजकर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात 10:30 बजे मऊ के लिए निकला था युवक हजीरा थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम मऊ निवासी सत्यप्रकाश लोधी पुत्र भीकम सिंह लोधी एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह पारिवारिक काम से ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में रहने वाले अपने मामा ससुर के घर आया था। रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद वह स्कूटी से वापस मऊ के लिए निकला। सत्यप्रकाश जैसे ही संजय नगर पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर तड़पता रहा युवक
टक्कर लगते ही सत्यप्रकाश स्कूटी सहित सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से तेजी से भाग निकला। सन्नाटे के बीच वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने जब लहूलुहान हालत में युवक को सड़क पर पड़े देखा, तो तुरंत हजीरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सूचना मिलते ही हजीरा थाने का चेतक मोबाइल और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत पास के बिरला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया- सड़क हादसे में मृत युवक सत्यप्रकाश लोधी के शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। परिजन की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और टक्कर मारकर मौत का कारण बनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here