Homeमध्यप्रदेशतीन युवकों को मुर्गा बनाया, डंडे से छह घंटे पीटा...VIDEO:जंगल में ले...

तीन युवकों को मुर्गा बनाया, डंडे से छह घंटे पीटा…VIDEO:जंगल में ले जाकर की वारदात; अपराधी साबित करने कट्‌टा और चोरी की बाइक रखी

मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते 8 बदमाशों ने तीन दोस्तों को बंधक बनाया। उन्हें ज्ञानंद पुरा के पास जंगल में ले गए। वहां करीब 6 घंटे तक तीनों को मुर्गा बनाकर डंडों से पीटते रहे। आरोपियों ने पीड़ितों को फंसाने के लिए उनके पास कट्टा और चोरी की बाइक रखकर वीडियो भी बना लिया। वारदात के 10 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका सड़क पर जुलूस भी निकाला। विवाद का कारण…राशन के चावल की मुखबिरी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरियादी सौरभ तोमर और मुख्य आरोपी आकाश तोमर मिलकर कंट्रोल (राशन) की दुकानों से सरकारी चावल खरीदकर दूसरी जगह बेचने का अवैध व्यापार करते थे। पिछले साल प्रशासन ने चावल से भरा एक ट्रक जब्त किया था। मुख्य आरोपी आकाश को शक था कि इसकी मुखबिरी सौरभ ने की। इसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। 31 मई को साजिश के तहत जंगल बुलाया
घटना 31 मई की है। आरोपियों ने पहले सौरभ के दो दोस्तों हर्ष भदौरिया और लकी तोमर को पकड़ा। इसके बाद लकी से फोन करवा कर सौरभ को सुबह 11:30 बजे जंगल बुलाया। जैसे ही सौरभ पहुंचा। आरोपियों ने तीनों को घेर लिया। पीड़ित हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। हालांकि, बदमाशों ने 5.30 से 6 बजे के बीच तीनों को छोड़ दिया। इसके बदले दो दिन के भीतर एक लाख की रंगदारी भी मांगी। देखिए मारपीट की तस्वीरें घटना के 5 वीडियो आए सामने
केस दर्ज होने के बाद इस घटना के 5 वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पहला वीडियो (11 सेकंड): एक आरोपी पर्पल टी-शर्ट में है। उसके सामने पीड़ित मुर्गा बना हुआ है। आरोपी उस पर लगातार डंडे बरसा रहा है। पीड़ित दर्द से चिल्ला रहा है- अब बहुत हो गया, थोड़ी देर रुक जाइए। दूसरा वीडियो (22 सेकंड): आरोपी अपने साथियों को पीड़ितों का चेहरा ऊपर उठाकर वीडियो बनाने को कहता है। डरा-सहमा युवक जबरन कुबूल करता है कि उसने चोरी की है। तीसरा वीडियो (1 मिनट 11 सेकंड): एक युवक को तीन आरोपी घेरकर डंडों से पीट रहे हैं। वे एक, दो, तीन की गिनती गिनकर 20 से ज्यादा डंडे मारते हैं और पूछते हैं- बाइक कहां है? चौथा वीडियो (22 सेकंड): सिर पर लाल साफा बांधे एक आरोपी पीड़ितों को गालियां देते हुए लाइन से मुर्गा बनने का हुक्म दे रहा है। पीड़ितों के मोबाइल भी इसी आरोपी ने छीने थे। पांचवां वीडियो (14 सेकंड): आरोपी पीड़ितों पर दबाव बनाते हुए पूछ रहे हैं कि बाइक कौन चुराता है? पीड़ित घबराकर कह रहा है कि उनका नाम यूं ही घसीटा जा रहा है। टीआई बोले- आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगीं
पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा के मुताबिक, चावल व्यापार की रंजिश में मारपीट और एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने की बात सही है। पीड़ितों की शिकायत मिलने पर 10 जून को आरोपी आकाश तोमर, खिलाड़ी, मनीष, वीरू, छोटू, प्रमोद, हिमांशु और विष्णु तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here