Homeदेशतमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 की मौत:6 घायल, कई मलबे...

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 की मौत:6 घायल, कई मलबे में दबे; 30 मजदूर काम कर रहे थे

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 लोग काम कर रहे थे। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट की वजह साफ नहीं है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… 6 दिन पहले भी धमाके में दो लोगों की मौत हुई थी इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई। ———- फैक्ट्री में ब्लास्ट की यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा- अब तक 20 की मौत:36 लोग झुलसे; वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 लोगों की मौत हुई हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ से हैं, जबकि बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here