डबरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33 केवी टेकनपुर फीडर पर कंडक्टर बदलने (ऑग्मेंटेशन) का काम किया जाना है, जिसके कारण सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कटौती की जाएगी। तीन मुख्य उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की बिजली रहेगी बंद इस कटौती का असर 33/11 केवी के डबरा गांव, लक्ष्मी कॉलोनी और बस स्टैंड उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी फीडरों पर पड़ेगा। मुख्य रूप से 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर और बल्ला का डेरा फीडर से जुड़ी लाइनें इस दौरान पूरी तरह बंद रखी जाएंगी। शहर की दर्जनों कॉलोनियों और गांवों में रहेगा अंधेरा बिजली गुल रहने से झांसी रोड, ठाकुर बाबा रोड, प्रीति कॉलोनी, लक्ष्मी कॉलोनी, विवेक विहार, सूर्य नगर और गौतम विहार जैसे रिहायशी इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा डबरा गांव, अमरपुरा खेड़ी, चीनोर रोड, पिछोर रोड और इंडस्ट्रियल एरिया में भी दोपहर तक बिजली नहीं मिलेगी। स्कूलों और मार्केट क्षेत्रों में भी इस कटौती का असर देखा जाएगा।
