Homeमध्यप्रदेशट्विशा मौत मामले में फरार पति पर लुक आउट नोटिस:भोपाल में रिटायर्ड...

ट्विशा मौत मामले में फरार पति पर लुक आउट नोटिस:भोपाल में रिटायर्ड सैनिकों ने बाइक रैली निकाली, कहा- ड्रग्स के आरोप मनगढ़ंत; निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने बताया कि एसआईटी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सेकंड पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के गले पर मिले निशान बेल्ट से फांसी लगाने के हैं। ट्विशा की मौत के बाद दो दिन के भीतर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई थी। बता दें की इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भी ट्विशा मौत मामले की जांच CBI से कराने की मांग उठाई है। इधर, ट्विशा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को भोपाल में रिटायर्ड सैनिकों ने बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। दरअसल, 11 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ट्विशा गर्भवती थी। ससुराल पक्ष ने इसे फांसी लगाकर आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही पति समर्थ फरार चल रहा है। रैली के बाद रिटायर्ड जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्पेशल डीजी अनिल कुमार शर्मा से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। रिटायर्ड जनरल ने बताया कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पेशल डीजी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। साथ ही परिवार की पांच मांगों को भी उनके सामने रखा गया। अधिकारियों ने कहा कि जांच पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है और परिवार को बाहर जाने के बजाय यहीं जांच कराने की सलाह दी गई है। रैली बाद के रिटायर्ड जनरल श्याम सुंदर श्रीवास्तव के साथ प्रतिनिधिमंडल ने स्पेशल डीजी अनिल कुमार शर्मा को कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। रिटायर्ड जनरल ने बताया कि इस मामले को लेकर सीएम और राज्यपाल को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा। रिटायर्ड जनरल ने बताया कि डीजी ने हमें आश्वासन दिया है कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि परिवार की 5 मांगों को भी डीजी के सामने रखा है। डीजी का कहना है कि बाहर न जाकर परिवार यहीं जांच कराए ठीक रहेगा। पुलिस पर किसी का दबाव नहीं है। देखिए रैली की 3 तस्वीरें… ‘कैसी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पा रही’ रैली में शामिल रिटायर्ड विंग कमांडर ने कहा कि अगर देश के सैनिकों के साथ सरकार का रवैया ऐसा रहेगा तो इसका असर जवानों के मनोबल पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गिरिबाला द्वारा ट्विशा शर्मा पर लगाए गए ड्रग्स के आरोप मनगढ़ंत हैं। ऐसे आरोप किसी पर भी लगाए जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरिबाला खुद इस मामले में आरोपी हैं और बचने के लिए इस तरह के बयान दे रही हैं। पूर्व सैनिकों ने मांग की कि परिवार को जल्द न्याय मिले। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कैसी पुलिस है, जो अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। ‘ट्विशा भोपाल की नहीं, देश की बेटी’ सुबेदार मेजर आरके गुप्ता ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि बेटी को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि मामला शुरू से ही संदिग्ध नजर आ रहा है। इतनी जल्दी पोस्टमार्टम कराना और एफआईआर में देरी होना कई सवाल खड़े करता है। ट्विशा केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग यहां इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होकर पहुंचे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान इधर मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने 7 दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। साथ ही FIR में लगाई गई धाराओं, आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी, पासपोर्ट इंपाउंडमेंट, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक साक्ष्यों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी तलब की है। आयोग ने पीड़िता के परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव से सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। विवेक तंखा ने CBI जांच की मांग की वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भी ट्विशा मौत मामले की जांच CBI से कराने की मांग उठाई है। तंखा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाना आवश्यक है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। —————- ये खबर भी पढ़ें… सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #JusticeForTwisha भोपाल में 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForTwisha तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोग इंस्टाग्राम, एक्स और व्हॉट्सएप पर ट्विशा से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। लेकिन ‘Justice For Twisha’ जैसे अभियान चलते कैसे हैं? क्या इनके पीछे पूरी टीम काम करती है? और क्या इसमें पैसे भी खर्च होता है? पूरी खबर पढे़ं… भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। पूरी खबर पढे़ं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here