Homeमध्यप्रदेशट्रैक्टर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी-घसीटा, VIDEO:सीने के ऊपर से निकले दो...

ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी-घसीटा, VIDEO:सीने के ऊपर से निकले दो पहिए, पसलियां टूटीं; टायर के नीचे तड़पता छोड़कर भागा ड्राइवर

सतना में बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। फिर उन्हें सड़क किनारे बनी दुकान की सीढ़ियों तक घसीट ले गया। इस दौरान ट्रैक्टर के दोनों टायर उनके ऊपर से गुजर गए। सीढ़ियों से टकराने के बाद ट्रैक्टर रुका। बुजुर्ग पिछले टायर और सीढ़ियों के बीच फंस गए। वे हाथ हिलाकर लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। इस दौरान ड्राइवर भाग निकला। मौके पर इकट्‌ठा लोगों ने बुजुर्ग को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सामने से आया बेकाबू ट्रैक्टर हादसा सतना के सिंधी कैंप में बुधवार दोपहर में हुआ। बुजुर्ग की पहचान 61 वर्षीय राजकरण केवट निवासी ग्राम मांद मोहन्ना के रूप में हुई है। उन्हें बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकरण अपनी पल्सर बाइक नंबर MP19 MF 1463 से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। देखिए, तीन तस्वीरें… डॉक्टर बोले- बुजुर्ग खतरे से बाहर डॉक्टरों के अनुसार, राजकरण की सीने की पसलियां टूट गई हैं। उन्हें पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने कहा- आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… लहराती कार ने बाइक को 20 फीट घसीटा, महिला-बच्चे की मौत मध्य प्रदेश के मंदसौर में दर्दनाक एक्सीडेंट में एक महिला और 15 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए करीब 20 फीट तक घसीट दिया। घटना का VIDEO सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here