Homeमध्यप्रदेशमंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:मानसून मेंटेनेंस के कारण सुबह 8...

मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:मानसून मेंटेनेंस के कारण सुबह 8 से 12 बजे तक सप्लाई बंद, 1,112 उपभोक्ता प्रभावित होंगे

मंदसौर शहर में सोमवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी इस दौरान मानसून मेंटेनेंस का काम करेगी। हॉस्पिटल और रेलवे स्टेशन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस के चलते किला उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में भी बिजली नहीं आएगी। इनमें पुरानी जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कोर्ट परिसर, बीपीएल चौराहा, स्टेडियम मार्केट, धानमंडी, डिपीपुरा, लक्ष्मण दरवाजा, मॉडर्न पेट्रोल पंप चौराहा, झटका मार्केट, हजारी रोड, पिपल पट्टा, बोहराबाखल, सम्राट मार्केट और देहली दरवाजा के आसपास के इलाके शामिल हैं। बिजली कंपनी के अनुसार, इस शटडाउन से करीब 1,112 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। कंपनी ने लोगों से बिजली से जुड़े जरूरी काम कटौती के निर्धारित समय से पहले निपटाने की अपील की है। कंपनी के मुताबिक, मेंटेनेंस का काम पूरा होने पर बिजली तय समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। कंपनी ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here