अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं। वे विश्व प्रसिद्ध सोनार किला (जैसलमेर फोर्ट), पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़ीसर लेक सहित जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने जाएंगी। टिफनी ट्रम्प और उनके पति सूर्यगढ़ होटल में रुके हैं। जिस विला में वे रुके हैं, वह होटल का सबसे महंगा है। उसका किराया करीब 2 लाख रुपए प्रतिदिन बताया जा रहा है। इस विला में तीन कमरे और स्विमिंग पूल है। अब देखिए PHOTOS… एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ तैनात टिफनी ट्रम्प दिल्ली से जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचीं। जैसलमेर एयरपोर्ट पर पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए। एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ भी तैनात किया गया था। इसे भारतीय सेना और वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था में हाई-सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल रहीं। अमेरिका की यूएस सीक्रेट सर्विस के साथ भारत की विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हुआ। सोनार किला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे दौरे के दौरान अलर्ट मोड पर हैं। होटल में राजस्थानी डांस से स्वागत टिफनी ट्रम्प के सूर्यगढ़ होटल पहुंचने पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर सहित कई डांस परफॉर्मेंस दी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों (इंस्ट्रूमेंट्स) की धुन पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। स्वागत के लिए ऊंटों को विशेष रूप से राजस्थानी अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगे कपड़ों, कढ़ाईदार सजावटी सामान और पारंपरिक ज्वेलरी से सजे ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। टिफनी ट्रम्प और उनके पति सोमवार शाम 4 बजे जैसलमेर से लौटेंगे। ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- ‘The Stunning Taj Mahal’ इससे पहले, शनिवार को टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने आगरा (यूपी) में ताजमहल देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे। जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- “The Stunning Taj Mahal”। … यह खबर भी पढ़ें… डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी जैसलमेर आएंगी, बॉर्डर इलाकों में अलर्ट: पति के साथ चार्टर प्लेन से कल पहुंचेंगी, सोनार किला और पटवों की हवेली देखेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलोस के साथ रविवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगी। यह शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
