मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार शाम 7 बजे नेशनल हाईवे-52 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारी। हादसे में मां और एक साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। मामला ब्यावरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुमित्रा बाई (25) और कान्हा (1) के रूप में हुई है। घायलों में अनिल वर्मा और अनुष्का (4) शामिल हैं, जो मोया गांव के रहने वाले हैं। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहा था परिवार परिजन ने बताया, अनिल वर्मा अपनी भाभी सुमित्रा बाई (25) और एक भतीजे कान्हा को बाइक से सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। कान्हा की तबीयत खराब थी। उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।कान्हा परिवार का इकलौता बेटा था। बाइक पर चार वर्षीय अनुष्का भी सवार थी। बाइक पर कुल चार लोग थे। सभी इलाज के लिए जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे अस्पताल रोड की ओर मुड़ते ही पीछे से गुना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… ट्रक के पहिए के नीचे आए मां-बेटे, मौके पर मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे अनिल और अनुष्का सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। सुमित्रा बाई और कान्हा ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आक्रोश फूटा, हाईवे पर लगा जाम घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मां-बेटे की मौत और चालक के फरार होने से नाराज लोगों ने शव हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया। राजगढ़ बायपास और सर्विस रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस का 112 वाहन मौके से गुजरा, लेकिन ट्रक का पीछा नहीं किया गया। इससे आक्रोश बढ़ गया। सूचना मिलने पर सिटी और देहात पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को समझाइश दी। करीब आधे घंटे तक चक्काजाम चला, जिसके बाद जाम खुला। पिता बोले- एक ही झटके में बेटे-पत्नी को खो दिया हादसे में मृत बच्चे के पिता सुनील वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमित्रा बाई गृहिणी थीं, जबकि उनके पति सुनील वर्मा पेंटर हैं। पुताई का काम करते हैं। एक ही झटके में उन्होंने पत्नी और इकलौते बेटे को खो दिया। गांव में मातम पसरा है। शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया मामले में थाना प्रभारी प्रवीण जाट ने बताया कि दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घायल अनिल वर्मा और अनुष्का की हालत अब ठीक है। सिविल अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें 1. सीधी में बस ने 6 वर्षीय बच्चे को कुचला, सिर पर चढ़ा पहिया सीधी के बहरी थाना क्षेत्र स्थित तरका में शुक्रवार शाम एक यात्री बस ने 6 वर्षीय बालक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 2. MP के जबलपुर में कार ने 13 मजदूरों को रौंदा मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
