Homeमध्यप्रदेशट्रक-डंपर में भिड़ंत, डीजल टैंक फटने से जिंदा जले ड्राइवर:चश्मदीद बोले- स्टीयरिंग...

ट्रक-डंपर में भिड़ंत, डीजल टैंक फटने से जिंदा जले ड्राइवर:चश्मदीद बोले- स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए थे, दोनों देर तक तड़पते रहे

ग्वालियर जिले के फुले का पुरा गांव के पास 16-17 जून की दरमियानी रात हुए सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जहां दतिया की ओर से आ रहा एक डंपर और ग्वालियर की ओर जा रहा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद एक वाहन का डीजल टैंक फट गया, जिससे दोनों ट्रकों में आग लग गई। दोनों चालक केबिन में फंस गए। बेहट थाना पुलिस के अनुसार, डंपर चालक की पहचान मुरैना निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। वह डंपर (RJ-11-GE-3752) से दतिया की ओर जा रहा था, वहीं बंगरोली (मुरैना) निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह गुर्जर ट्रक (MP-07-ZP-3610) लेकर ग्वालियर की ओर आ रहा था। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए थे दोनों ड्राइवर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों चालक स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए। इसी दौरान वाहनों से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। एक ट्रक का डीजल टैंक फटने से आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग के गोले में बदल गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जल चुके थे चालक घटना की सूचना मिलते ही बेहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने आग बुझाकर चालकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कोई भी वाहन के पास नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालने और केबिन के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दमकल के पहुंचने तक दोनों चालक जिंदा जल चुके थे। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों के अवशेष बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। पहचान की पुष्टि और अन्य जांच के लिए नमूने भी इकट्‌ठा किए गए हैं। बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दोनों चालकों की मौत हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग या किसी अन्य वजह से हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here