Homeमध्यप्रदेशटीचर का मैसेज-कहीं चले, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा:छात्रा को लिखा-...

टीचर का मैसेज-कहीं चले, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा:छात्रा को लिखा- आप सुला देना हमको; अकेले मिलने का बनाता था दबाव

‘आप सुला देना हमको’… ‘बताओ कहीं चले, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा।’ ये मैसेज गुना के कैंट इलाके के सरकारी स्कूल के टीचर नरेंद्र कुशवाह ने 12वीं की छात्रा को भेजे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। छात्रा के मुताबिक, शिक्षक कुछ समय से उसे वॉट्सएप पर लगातार मैसेज भेज रहा था। वह अकेले मिलने और बाहर घूमने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर परीक्षा में कम नंबर देने और पढ़ाई में नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। पर्दे वाली जगह पर बैठकर बात करने का दबाव छात्रा के मुताबिक, शिक्षक कहता था कि स्कूल में सब कुछ उसके हाथ में है और परीक्षा के नंबर भी वही देता है। इसलिए छात्रा को उसकी बात माननी होगी। छात्रा ने आरोप लगाया कि टीचर स्कूल परिसर में पर्दा लगाकर बनाई गई जगह पर बैठकर बात करने का दबाव बनाता था। मां को बताई पूरी बात, अधिकारियों से शिकायत लगातार मैसेज और धमकियों से परेशान छात्रा ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां ने जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल और एसपी से शिकायत की। छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसने ये आरोप भी लगाया कि शिक्षक स्कूल की दूसरी छात्राओं से भी ऐसी बातें करता है। नंबर कम होने और बदनामी के डर से वे शिकायत नहीं कर पा रही हैं। प्रिंसिपल बोले- शिकायत जांच के लिए DEO को भेजी स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार जैन ने बताया कि 12वीं की छात्रा मां के साथ शिकायत लेकर आई थी। उसके मुताबिक, शिक्षक बाल दिवस के बाद से उससे चैट कर रहा था। छात्रा ने चैट की कॉपी भी सौंपी है। शिकायत जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। पुलिस शिकायत और चैट के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here