Homeछत्तीसगढ़टपरी पर चाय पी रही लड़की को जबरन KISS-किया, VIDEO:भिलाई में पढ़ने...

टपरी पर चाय पी रही लड़की को जबरन KISS-किया, VIDEO:भिलाई में पढ़ने आई छात्रा से छेड़छाड़; सहेली से मारपीट, सिर-नाक पर चोट

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है। चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास पहुंचे युवक ने अचानक गला पकड़ा और जबरन गाल पर किस कर दिया। छात्रा ने आरोपी से बचने की कोशिश की, इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई। शोर सुनकर दोस्त और सहेली बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने सहेली से भी मारपीट कर दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें… चाय की टपरी पर हुई वारदात पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उसने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और अचानक दोनों हाथों से उसका गला पकड़ लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उनके बाएं गाल पर किस कर दिया। पीड़िता ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई। सहेली से भी की मारपीट छात्रा के दोस्तों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने छात्रा की सहेली के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। इस हमले में सहेली के सिर और नाक पर चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर मचाने पर पास बैठे बाकी लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। शिकायत के बाद आरोपी हिरासत में पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ASP मणि शंकर चंद्रा ने कहा कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हाईवे पर चलती स्कूटी में गले लगकर बैठे कपल, VIDEO: बिलासपुर में दूसरा युवक बिना हेलमेट दौड़ाता रहा गाड़ी, ASP बोले- एक्शन होगा, पहचान जारी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आगे बैठा युवक स्कूटी चलाते दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे बैठे युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here