Homeदेशझारखंड JPSC में गड़बड़ी- सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया:छात्र बोले- CM...

झारखंड JPSC में गड़बड़ी- सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया:छात्र बोले- CM से ही बात होगी; अब तक 19 आरोपी पकड़ाए

झारखंड में JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। CID ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर, छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। हालांकि छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ता सार्वजनिक मंच पर छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच हो। साथ ही सीएम सोरेन खुद बातचीत करें। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 13 दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से CBI-ED से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी। छात्रों की क्या मांगें हैं छात्र आंदोलन से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here