Homeछत्तीसगढ़झटका तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत:कबीरधाम में खेत...

झटका तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौत:कबीरधाम में खेत में काम कर रहे बेटे को बचते हुए पिता की भी गई जान

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में खेत में लगाए गए झटका तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों खेत में बुआई का काम कर रहे थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, किसान गोकरण पटेल अपने 22 वर्षीय बेटे परमेश पटेल के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान परमेश खेत में लगाए गए झटका तार की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख गोकरण उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी भोजन लेकर पहुंची तो सामने आया हादसा घटना का पता काफी देर बाद चला। गोकरण की पत्नी जब दोनों के लिए भोजन लेकर खेत पहुंचीं, तो उन्होंने पिता-पुत्र को जमीन पर मृत पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध झटका तार पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि खेतों में फसल बचाने के नाम पर अवैध रूप से झटका तार लगाए जा रहे हैं, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और किसानों के लिए सुरक्षित फसल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here