Homeछत्तीसगढ़ज्वैलर्स से कर्मचारी ने 2 करोड़ का सोना पार किया,VIDEO:लॉकर में रखने...

ज्वैलर्स से कर्मचारी ने 2 करोड़ का सोना पार किया,VIDEO:लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रखा; 16 साल से काम कर रहा था

रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में कर्मचारी ने ही करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने के जेवर पार कर दिए। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली सदर बाजार में मनोहरमल एंड कंपनी नाम से सोने-चांदी का कारोबार करते हैं। 16 साल पुराने कर्मचारी ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पहले देखिए ये तस्वीरें- 16 साल से शोरूम में काम कर रहा था आरोपी कारोबारी ने पुलिस को बताया कि, सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। स्टॉक मिलान में सामने आई चोरी 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान सोने के जेवर कम पाए गए। जांच करने पर कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला। कारोबारी ने दुकान के सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। CCTV में जेवर ले जाते दिखा कर्मचारी फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल बताए जा रहे हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से चोरी गए सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
…………………… चोरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी:देर-रात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर किए पार; सुबह शोरूम खोलने पर चला पता रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here