Homeमध्यप्रदेशजीएसटी इंटेलिजेंस ने पकड़ी 30 करोड़ की टैक्स चोरी:तंबाकू, गुटखा बनाने की...

जीएसटी इंटेलिजेंस ने पकड़ी 30 करोड़ की टैक्स चोरी:तंबाकू, गुटखा बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी, चोरी छिपे संचालित की जा रही थी फैक्ट्री

भोपाल में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी की कार्रवाई में तीस करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। इस छापेमारी में अभी टैक्स चोरी 60 करोड़ रुपए से अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने यह कार्रवाई न्यू चौकसे नगर नवीबाग में अवैध रूप से संचालित तंबाकू और गुटखे की फैक्ट्री में छापा मारकर की है। जीएसटी इंटेलिजेंस ने यह कार्रवाई शुक्रवार और शनिवार को की है। इसके बाद अब अवैध फैक्ट्री से जब्त किए गए दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। गुरु नाम से बनता था गुटखा न्यू चौकसे नगर नवीबाग में संचालित की जा रही फैक्ट्री का संचालक सुरेश सिंह को बताया जा रहा है जो गुरु नाम से तंबाकू और गुटखा बनाता था। यह फैक्ट्री इस इलाके में चोरी छिपे संचालित की जा रही थी और इसके लीगल दस्तावेजों में भी कमी पाई गई है। इसलिए यहां की जा रही जीएसटी की टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ से अधिक तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अब तक तीस करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हो चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे बढ़ता है पेनाल्टी और टैक्स जीएसटी के नियमों के अनुसार जिन प्रोडक्ट निर्माता और विक्रेताओं द्वारा जीएसटी चोरी की जाती है, उनके यहां जब्त किए जाने वाले माल पर 100 प्रतिशत पेनाल्टी और 40 प्रतिशत जीएसटी वसूली जाती है। इसके अलावा अब नए नियमों में उपकर की राशि भी वसूली जाने लगी है। इसलिए माना जा रहा है कि चौकसे नगर में हुई छापेमारी में टैक्स चोरी करने वालों के यहां टैक्स चोरी का आंकड़ा एसेसमेंट के बाद तीस करोड़ से काफी अधिक बढ़ेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here