Homeछत्तीसगढ़जिसका केस लड़ रहा था, उसी ने वकील को मार-डाला:आंखों में मिर्च...

जिसका केस लड़ रहा था, उसी ने वकील को मार-डाला:आंखों में मिर्च झोंकी, पत्थर से सिर कुचला, पत्नी से अफेयर के शक में हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अफेयर के शक में वकील की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घात लगाकर बैठे आरोपी ने वकील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। दरअसल, निखिल गोस्वामी (27) एक अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी (28) का केस लड़ रहा था। इसी दौरान भोला की पत्नी से उसका अफेयर हो गया। इसी शक में भोला ने वकील को मार डाला। गुरुवार रात वकील अपने दोस्त के साथ किसी काम से बाहर निकला था। हमले के बाद उसका दोस्त मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- जिसका केस लड़ा, उसकी पत्नी से अफेयर मृतक कोनी का रहने वाला निखिल गोस्वामी (27) है, जो जिम चलाता है। इसके साथ ही वह अमिगोज बार में बाउंसर का भी काम करता था। ऐसे में वह काम के सिलसिले में मकान किराए पर ले रखा था। जांच में सामने आया कि वह पेशे से वकील भी था और अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी (28) का केस लड़ रहा था। इस बीच निखिल की जान-पहचान भोला की पत्नी से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों का अफेयर चल रहा था। हालांकि काफी से समय पहले से ही दोनों की बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन भोला को शक था कि दोनों का अफेयर अभी भी चल रहा है। इसी शक में उसने हत्या की साजिश रची। पहले से घात लगाए बैठा था आरोपी गुरुवार शाम जब निखिल अपने दोस्त के साथ बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठा भोला ने निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका। इस दौरान निखिल का दोस्त वहां से भाग गया। आंख में मिर्च पाउडर पड़ने पर उसे कुछ समझ नहीं आया। रेफर किया, लेकिन बीच रास्ते में तोड़ा दम इसी बीच भोला ने जमीन पर पड़े पत्थर से निखिल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल निखिल बेहोश पड़ा रहा। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में निखिल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया। मंगला चौक के पास प्राइवेट अस्पताल में उसकी जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस बोली- आरोपी की तलाश जारी एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। उसके आशंका थी कि पत्नी का निखिल से अफेयर है, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मृतक के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में महिला की आंख निकालकर हत्या: 7 घायल, अवैध संबंध के शक में हमला, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बुजुर्ग महिला की आंख निकालकर हत्या कर दी गई। हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here