छिंदवाड़ा के हर्रई थाना क्षेत्र के सुरलाखापा गांव में बुधवार को जादू-टोने के शक में 23 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक का नाम चन्दरसी धुर्वे है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन अमरवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अमरवाड़ा एसडीओपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों के पूछताछ कर रही पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चन्दरसी पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
