प्रदेश में 19 मार्च 2026 (वर्ष प्रतिपदा) से शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन मंगलवार को होगा। इसके चलते मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक टाल दी गई है। समापन कार्यक्रम में सभी 55 जिलों में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष को चीफ गेस्ट बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजगढ़, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास, राजेंद्र शुक्ल रीवा में जल गंगा संवर्धन अभियान के मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही बाकी चीफ गेस्ट भी तय हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रियों से कहा है कि वे शासन की ओर से उनके लिए तय किए गए जिलों में पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल हों। इस अभियान में प्रदेशभर में लगभग 3.62 लाख से अधिक कार्य किए गए हैं। इनमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, नदी पुनर्जीवन, वाटर हार्वेस्टिंग, जल गुणवत्ता परीक्षण और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। जल गंगा अभियान की खूबियों के बारे में बताएंगे अभियान के समापन अवसर पर 30 जून 2026 को हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान समापन एवं सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को जनता के सामने लाना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, संस्थाओं और नागरिकों का सम्मान करना तथा जल संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। जल संरक्षण, जल सुरक्षा, भू-जल संवर्धन एवं जल स्रोतों के संरक्षण और रखरखाव का सामूहिक संकल्प भी दिलाया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, विभागों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा समूहों, किसानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा जल संरक्षण में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले विकसित भारत–ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VBG RAM G) की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी भी दी जाएगी। आगामी वर्ष के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में व्यापक पौधरोपण का भी आह्वान किया जाएगा। मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री इन जिलों में जाएंगे मंत्रियों की इन जिलों में जिम्मेदारी राज्य मंत्री जाएंगे इन जिलों में सांसद यहां रहेंगे चीफ गेस्ट विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि यहां रहेंगे
