जबलपुर में सोमवार को ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस ने रैली निकाली। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए रवाना हुए तो मौके पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक दिया। इस बीच बीच पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार घंटाघर पर करीब आधे घंटे तक पुलिस ने लगातार वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों से एक साथ पानी की तेज बौछारें डाली गईं, इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिकेड पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन में विधायक लखन घनघोरिया समेत कई नेता और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की। रैली को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप उदय भानु चिब ने कहा कि प्रस्तावित यूएस ट्रेड डील से किसानों और मजदूरों को नुकसान होगा। उन्होंने इसे देशहित के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। यूथ कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर आंदोलन केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा। देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। चिब ने महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों और केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर भी सवाल उठाए।
