Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में बीएसएनएल की टेलीग्राफ फैक्ट्री में हादसा:दीवार गिरने से दो मजदूरों...

जबलपुर में बीएसएनएल की टेलीग्राफ फैक्ट्री में हादसा:दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत,बिल्डिंग तोड़ रहे थे 10 से अधिक श्रमिक

जबलपुर के रानीताल के पास स्थित लंबे समय से बंद पड़ी BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान ऊंची दीवार अचानक मजदूरों के ऊपर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में कार्यालय के साथ कर्मचारियों के लिए बने रहवासी मकान भी लंबे समय से बंद थे और जर्जर हालत में पहुंच चुके थे। इन्हीं पुराने निर्माणों को तोड़ने का काम चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे 10 से अधिक मजदूर परिसर में काम कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गए। पुलिस और निगम की रेस्क्यू टीम पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस और नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला। दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। टीम अभी यह भी जांच कर रही है कि मलबे में कोई अन्य मजदूर तो दबा नहीं है। बारिश से कमजोर हुई थी दीवार मदनमहल थाना पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री की पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ने का काम लंबे समय से चल रहा था। बुधवार को मजदूर भवन के ऊपर चढ़कर दीवार तोड़ रहे थे, तभी वह अचानक नीचे आ गिरी। प्रारंभिक तौर पर लगातार बारिश के कारण दीवार के कमजोर होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद मौके पर मीडिया भी पहुंचा, लेकिन फैक्ट्री के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश नहीं दिया। पुलिस और रेस्क्यू टीम की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here