Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में बदमाशों ने बीच सड़क की फायरिंग:वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस...

जबलपुर में बदमाशों ने बीच सड़क की फायरिंग:वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने पकड़कर लगवाई उठक-बैठक, निकाला जुलूस

जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अचानक कमर से पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर देता है। वीडियो सामने आने के बाद जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए माढ़ोताल थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि वीडियो 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे का है। इसमें विजय नगर निवासी रितिक जायसवाल अपने साथी के साथ खड़ा होकर फायरिंग कर रहा था।
आरोपी रितिक फायर करता हुआ दिखा माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि वीडियो मरघटाई के पास टगर माढ़ोताल क्षेत्र का है। इसमें रितिक जायसवाल (निवासी सत्यम होम्स, माढ़ोताल) और प्रथम सिंह राजपूत (निवासी कचनार सिटी, विजय नगर) सिगरेट पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रितिक पिस्टल से फायर करता हुआ नजर आ रहा है। शनिवार को पुलिस ने रितिक जायसवाल (27) और प्रथम सिंह राजपूत (19) को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने घटना को स्वीकार किया। रितिक ने बताया कि उसने 3-4 महीने पहले हनुमानताल निवासी जब्बार खान से पिस्टल ली थी और दो दिन पहले उसे वापस कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जब्बार खान को भी हिरासत में लिया। अवैध वसूली और हत्या के प्रयास के प्रकरण पुलिस ने आरोपियों से एक आईफोन और एक यामाहा बाइक जब्त की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। प्रथम सिंह राजपूत के खिलाफ पहले से अवैध वसूली और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि रितिक जायसवाल पर हत्या के प्रयास का प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर हवाई फायरिंग की गई, वह एक सार्वजनिक सड़क और रिहायशी कॉलोनी है, जहां लोगों का लगातार आवागमन रहता है। जांच में यह भी सामने आया कि रितिक के पास किसी प्रकार का वैध हथियार लाइसेंस नहीं है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here