Homeमध्यप्रदेशजबलपुर के बार में चाकू मारकर महिला की हत्या:साथ में काम करने...

जबलपुर के बार में चाकू मारकर महिला की हत्या:साथ में काम करने वाले युवक ने किया हमला; पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

जबलपुर में शुक्रवार रात एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात 8 बजे गोहलपुर थाना के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां स्थित महफिल रेस्टारेंट और बार में काम करने वाली 20 साल की मुस्कान चौधरी बार में सर्विस प्रोवाडर के तौर पर काम करती थी। यहीं पर पवन बर्मन नाम का शख्स भी जॉब करता था। किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी पवन ने मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इस दौरान बार और रेस्टारेंट में मौजूद ग्राहकों की भीड़ मौके से तेजी से चली गई। गोहलपुर पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि वारदात की वजह प्रेम प्रंसग बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचना देने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here