Homeछत्तीसगढ़जनगणना पर बोले भूपेश- मोदी की नियत पर शक:रायपुर में कहा- हिरण...

जनगणना पर बोले भूपेश- मोदी की नियत पर शक:रायपुर में कहा- हिरण का शिकार करने वालों के साथ PM पतंग उड़ाते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में काले हिरण का जिक्र होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए पीएम मोदी और अभिनेता सलमान खान पर निशाना साधा। बघेल ने कहा, ‘काले हिरण का जिसने शिकार किया, मोदी जी उनके साथ पतंग उड़ाते हैं और संरक्षण की बात करते हैं। छत्तीसगढ़ में हिरण की कोई कमी नहीं है, यहां पहले से संरक्षण हो रहा है। प्रधानमंत्री यहां आकर पिंजरे में बंद शेर के साथ फोटो खिंचवा रहे थे, उसके पहले से यहां हिरण है। वहीं, PM मोदी के जनगणना को सफल बनाने की अपील पर भूपेश बघेल ने कहा कि जनगणना 2021 से लंबित है, SIR कराया जा सकता है, लेकिन नियत पर शक होता है।’ ‘मन की बात’ में काले हिरण का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने 26 अप्रैल को ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में कहा कि मध्य भारत में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के खुले इलाकों में काले हिरण की वापसी हुई है, जो जैविक विरासत के पुनरुद्धार का प्रतीक है। पीएम ने कहा कि कई सालों तक स्थानीय स्तर पर विलुप्त रहने के बाद अब ये हिरण फिर से प्राकृतिक वातावरण में दिखाई दे रहे हैं। बारनवापारा-बिलासपुर में चला पुनर्वास अभियान बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों के पुनर्वास के लिए पांच साल का विशेष अभियान चलाया गया। 2017 में इन्हें स्थानीय रूप से विलुप्त घोषित किए जाने के बाद वन विभाग ने पुनर्प्रवेश योजना शुरू की। इसके तहत नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणि उद्यान और बिलासपुर के कानन पेंडारी प्राणि उद्यान से हिरणों को लाकर यहां बसाया गया। 2021 में शुरू इस योजना के तहत दिल्ली से 50 और बिलासपुर से 27 काले हिरण लाए गए। अनुकूल वातावरण और लगातार निगरानी के कारण अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। PM ने जनगणना 2027 को सफल कराने की अपील की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना 2027 को मिलकर सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में PM ने कहा, “देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है। ये जनगणना का अभियान है। जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है। जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है। वे आपसे बात करके उसी में जानकारी दर्ज करेंगे।” ‘जनगणना में आप भी भर सकते हैं जानकारी’ देशवासियों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी। आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष आईडी मिलती है। ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है। बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती। पीएम मोदी ने जानकारी दी कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी की ओर से घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है। ……………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… भूपेश बोले- मोदी-शाह ने BJP जॉइन करने ऑफर दिया: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- दिल्ली भी बुलाया, कमिटमेंट नहीं दिया तो छापे पड़ने लगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया है कि मोदी-शाह ने मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था। जब कमिटमेंट नहीं दिया तो मेरे यहां लगातार छापे पड़ने लगे। उन्होंने ये सारी बातें सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में कही। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here