Homeमध्यप्रदेशजगदीशपुर में होगी अगली कैबिनेट बैठक...UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी:सीएम ने मंत्रियों...

जगदीशपुर में होगी अगली कैबिनेट बैठक…UCC मसौदे को मिलेगी मंजूरी:सीएम ने मंत्रियों को दिए विधानसभा की तैयारी के निर्देश; ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ भी लॉन्च

भोपाल में 21 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले 18 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक भोपाल जिले के जगदीशपुर (पूर्व नाम इस्लाम नगर) में आयोजित की जाएगी। इसमें समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। मंत्रियों को दिए तैयारी के निर्देश मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है। ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों की ऑडिट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाने के लिए ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया। इसके साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा का भी शुभारंभ किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here