मध्यप्रदेश के पन्ना में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उनका शहर में जुलूस निकाला। पुलिस के मुताबिक घटना 29 अप्रैल 2026 की है। नाबालिग अपने परिचित युवक से मिलने देवेन्द्रनगर पहुंची थी। युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से आया था। इसी दौरान सुनसान स्थान पर रुके तीनों के पास दो बाइकों पर सवार कुछ लोग पहुंचे और विवाद करने लगे। पहले लूट, फिर जबरन जंगल ले गए आरोप है कि बदमाशों ने युवक से नकदी, मोबाइल और चांदी की चेन छीन ली। इसके बाद तीनों को जबरन अपने कब्जे में लेकर “थाने ले जाने” का दबाव बनाया और डराकर जंगल की ओर ले गए। जंगल में युवक और उसके साथी को अलग कर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें बंधक बनाकर बैठा दिया गया। AI जनरेटेड 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म शिकायत के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग को जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और धमकियां दी गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने 4 आरोपी को पकड़ा देवेन्द्रनगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाईं और चार आरोपियों को बड़ागांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद घटना स्थल की तस्दीक कराई गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के नाम श्रीपाल (22), राहुल (27), शनि पाल (23) और हेतराम उर्फ हित्तू पटेल (50) है। ये सभी बड़ागांव के निवासी हैं। ये खबर भी पढ़ें… युवती को अगवा कर कॉलेज परिसर में गैंगरेप मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 19 फरवरी की है, जिसका खुलासा पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ। डबरा देहात थाना पुलिस ने र्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
