Homeमध्यप्रदेशछोटे भाई की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या, VIDEO:रायसेन में बड़े भाई...

छोटे भाई की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या, VIDEO:रायसेन में बड़े भाई ने दो भतीजों के गले-कंधे पर भी किए वार; खून से लथपथ तड़पते रहे बेटे

मध्यप्रदेश के रायसेन में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीठ में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी ने दो भतीजों पर भी हमला किया। एक के गले और दूसरे के कंधे पर चाकू लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। विवाद बढ़ने पर धारदार हथियारों और चाकू से हमला किया गया। घटना गौहरगंज थाना क्षेत्र के नगरी गांव में मंगलवार सुबह हुई। इसका वीडियो मंगलवार रात सामने आया। मृतक की पहचान विष्णु प्रसाद सेन (61) के रूप में हुई है। उनके दोनों बेटे अखिलेश और अजय सेन गंभीर रूप से घायल हैं। अजय सेन की शिकायत पर गौहरगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायण सेन (65), उसकी पत्नी शांति बाई (62), बेटी अंजली (38) और दामाद संजू सेन उर्फ अनिल (42) को हिरासत में लिया है। देखें तस्वीरें… खेत की बुआई रोकने पर शुरू हुआ विवाद गौहरगंज पुलिस के अनुसार, चिकलोद निवासी विष्णु प्रसाद सेन अपने बेटों अखिलेश और अजय के साथ ग्राम नगरी स्थित खेत पर पहुंचे थे। वहां उनके बड़े भाई नारायण सेन खेत जोत रहे थे। विष्णु प्रसाद ने बुआई का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और धारदार हथियारों व चाकुओं से हमला कर दिया गया। पीठ पर रीढ़ के पास चाकू का वार मुख्य आरोपी नारायण सेन ने विष्णु प्रसाद की पीठ पर रीढ़ के पास चाकू से गहरा वार किया। गंभीर हालत में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से भोपाल एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले में अखिलेश के गले और अजय के कंधे पर चाकू से गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है। VIDEO में खेत में हिंसक झड़प घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें खेत में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प और अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। वीडियो में लोग एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आते हैं। मौके पर मौजूद लोग ‘चाकू छोड़…’ कहते हुए सुनाई देते हैं। झड़प के दौरान दो युवक खून से लथपथ दिखाई देते हैं। एक के गले और दूसरे के कंधे पर गंभीर चोट नजर आती है, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। ढाई महीने पहले भी हुआ था विवाद थाना प्रभारी विजय परमार ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब ढाई महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें युवक बोला- धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने पीटा, गोली मारी:वीडियो में हथियार लेकर भागता दिखा सालिग्राम छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक के सीने में लगी और पसलियों में जा फंसी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने पुलिस को बताया- सालिग्राम गर्ग मेरी जमीन छीनना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here