Homeमध्यप्रदेशछात्र को दुकान से उठाया, सड़क पर मारे लात–घूंसे:7 से ज्यादा बदमाशों...

छात्र को दुकान से उठाया, सड़क पर मारे लात–घूंसे:7 से ज्यादा बदमाशों ने किया हमला, एक घंटे बाद तीन किमी दूर हाईवे पर छोड़ा

डबरा नगर के रेस्ट हाउस के सामने स्थित शिक्षक कॉलोनी रोड से शनिवार शाम एक छात्र का अपहरण हो गया। आरोपी उसे मारपीट करते हुए बाइक पर बिठाकर ले गए। बाद में सहराई पुल के पास छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है। सैलून में कटिंग कराने बैठा था छात्र जानकारी के अनुसार, डबरा के हासखेड़ी निवासी गुरमंत सिंह नामक छात्र शनिवार शाम बस स्टैंड के पास स्थित सैलून की दुकान में कटिंग कराने बैठा था। तभी आधा दर्जन बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने गुरमंत के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। आरोपियों ने उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाया और अवैध हथियारों से उसके साथ मारपीट की। सहराई पुल के पास छात्र को छोड़कर फरार हुए आरोपी इसी दौरान, मामले की सूचना परिजनों को मिली तो उन्होंने तत्काल डबरा सिटी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के सक्रिय होते ही आरोपियों को लगा कि वे अपहरण कांड में फंस सकते हैं। इसके चलते वे पीड़ित को डबरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सहराई पुल के पास छोड़कर भाग गए। वहां से पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। छात्र के साथ लात-घूंसों से की मारपीट पीड़ित गुरमंत ने बताया कि जब वह कटिंग की दुकान पर था, तभी हर्ष रावत, कपिल रावत, अरुण रावत सहित तीन-चार अन्य लोग आए और मारपीट करते हुए उसे उठाकर ले गए। वे पहले उसे तिवारी गार्डन रोड पर ले गए, जहां उन्होंने अवैध हथियारों के बटों से मारपीट की, और बाद में सहराई रोड पर छोड़कर भाग गए। सिख समाज के हंगामे के बाद 7 पर केस दर्ज दिनदहाड़े मुख्य बाजार से अपहरण की इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई और थाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में डबरा पुलिस ने मारपीट की धाराओं में अपराध दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन सिख समाज के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी हर्ष, कपिल, आर्यन, ध्रुव, अरुण सहित दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले को लेकर एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि छात्र के अपहरण के मामले में सात आरोपियों पर अपराध दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं और जल्द ही वे पुलिस हिरासत में होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here