झाबुआ जिले के थांदला रोड रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम एक युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान मेघनगर तहसील के सजेली नानिया साथ निवासी विमला (23) पिता कालू हेलोत के रूप में हुई। घटना सोमवार शाम करीब 4:45 बजे हुई, जब मालगाड़ी अप ट्रैक से गुजर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मेघनगर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। तलाशी में युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। लिखा- तुमको शादी की इतनी जल्दी हो रही सुसाइड नोट में युवती ने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि उसके पेपर अच्छे नहीं गए थे। घरवाले शादी की जल्दी में थे और वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी। युवती ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना से गांव और मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से गांव और मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।
