Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़- 500 तहसीलदारों की हड़ताल, दफ्तरों में भटकते रहे लोग:BJP विधायक की...

छत्तीसगढ़- 500 तहसीलदारों की हड़ताल, दफ्तरों में भटकते रहे लोग:BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस बोली- सरकार बचा रही

छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर हैं। राजस्व कामकाज बंद कर अधिकारियों ने सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि MLA ने सरगुजा जिले के नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई की थी। इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज प्रदेशभर के तहसीलदार राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। हड़ताल के कारण राज्य की अधिकांश तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप है। लोग राजस्व कामकाज के लिए भटकते दिखाई दिए। इस पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सवाल उठाते हुए सरकार पर विधायक को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं, वकीलों ने हड़ताल का विरोध किया है, पटवारी संघ ने समर्थन दिया है। बीजेपी ने जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की बात कही। देखिए पहले ये तस्वीरें… MLA टोप्पो ने खुद गिरफ्तारी देने की कही थी बात बता दें कि इससे पहले 30 मई को कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ ने हड़ताल की थी। तब विधायक ने खुद गिरफ्तारी देने की बात कही थी। हालांकि अब तक कार्रवाई नहीं होने पर आज फिर प्रदर्शन किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला विधायक रामकुमार टोप्पो का आरोप है कि, नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने उनकी चचेरी बहन से अभद्रता की थी। तुषार मानिक का आरोप है कि, बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए विधायक और उनके समर्थकों ने उनकी पिटाई की थी। बाद में दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर FIR हुई थी। इसी के बाद राज्य के सभी तहसीलदार एकजुट हुए और कामकाज बंद कर विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ विधायक समर्थकों ने भी नायब तहसील को हटाने की मांग की है। कांग्रेस बोली- सरकार विधायक को बचा रही हड़ताल पर सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि 7 दिन बाद भी FIR के बावजूद विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई। हड़ताल से आम जनता परेशान है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने एक्स पर ट्वीट कर सरकार पर विधायक को बचाने का आरोप लगाया। हड़ताल से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here