Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में CM-मंत्रियों के काफिले की गाड़ियां कम होंगी:विदेश यात्रा पर रोक,...

छत्तीसगढ़ में CM-मंत्रियों के काफिले की गाड़ियां कम होंगी:विदेश यात्रा पर रोक, दफ्तरों में वाहन पूलिंग सिस्टम लागू होगा, ई-ऑफिस को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती करने का फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी कर सभी विभागों को कहा है कि सिर्फ जरूरी कामों पर ही खर्च किया जाए और फिजूलखर्चों को पूरी तरह बंद किया जाए। वित्त विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और निगम मंडल के अधिकारियों के काफिले से कुछ गाड़ियां कम हो जाएगी। ई-ऑफिस को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी खर्च पर विदेश जाने वाले अफसर को मुख्यमंत्री से परमिशन लेना होगा, बहुत जरुरी होने पर ही जा पाएंगे। इसके साथ ही दफ्तरों में वाहन पुलिंग सिस्टम लागू होगा। ये सभी निर्देश 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगे और इसे फॉलो करना जरूरी होगा। वाहन पुलिंग का मतलब वाहन पूलिंग का मतलब है कि एक ही जगह जाने वाले लोग अलग-अलग गाड़ियों की बजाय एक ही वाहन का इस्तेमाल करें। जैसे, कई अधिकारी एक साथ एक ही कार से ऑफिस जाएं। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होती है। साथ ही सरकारी खर्च और ट्रैफिक भी कम होता है। सरकार इसे खर्च कम करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए लागू कर रही है। IGOT कर्मयोगी पोर्टल के बारे में जानिए IGOT कर्मयोगी पोर्टल सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग के लिए बनाया गया प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम है ‘इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (आईगॉट) कर्मयोगी’। इसे केंद्र सरकार ने शुरू किया है। इस पोर्टल पर: सरकार ने सरकारी संसाधनों का सीमित इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इससे सरकारी पैसों का सही उपयोग होगा और वित्तीय व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… राजधानी समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: 10 मिनट में मिल रहा तेल; रायपुर में ₹103.58 पहुंचा दाम, निजी-कंपनियों ने ₹5 तक बढ़ाए रेट बृजमोहन बोले- मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता:कहा- अभी मैं सक्रिय हूं, ई-रिक्शा में पहुंचे भाजपा प्रवक्ता, शर्मा बोले- बस्तर पर चर्चा हुई

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here