Homeछत्तीसगढ़चलती BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस, VIDEO:मोबाइल निकालकर रील...

चलती BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस, VIDEO:मोबाइल निकालकर रील बनाई; रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, कार जब्त

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार जब्त कर ली है। युवक प्रतीक लूथर (36) शुभम विहार का रहने वाला है, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा है और ट्रेडिंग का काम करता है। रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई। युवती की स्टंटबाजी की तस्वीरें देखिए… सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी गर्लफ्रेंड जानकारी के मुताबिक, रविवार (24 मई) रात BMW कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ कार्रवाई की, वह शुभम विहार का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की। स्टंटबाजी के ये मामले भी चर्चा में रहे 8 महीने पहले अक्टूबर 2025 में बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर कुछ रसूखदारों ने गाड़ियों का काफिला निकालकर जाम लगा दिया था। शहर की सड़कों पर 15-20 कारों का काफिला एक साथ निकला। जिसमें करीब 18 लड़के सवार थे। बदमाशों ने ना केवल सड़कों पर जाम लगाया बल्कि रील बनाने के लिए स्टंटबाजी भी की थी, जिसमें लड़के चलती कार की खिड़की पर बैठकर फोन चलाते दिखे। पुलिस ने सभी 18 बदमाशों को पकड़ लिया था। पढ़ें पूरी खबर… करीब 10 महीने पहले बिलासपुर में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर दी थी, जिससे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे जाम पर लंबा जाम लगा रहा। बाकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था। दरअसल भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी थी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया था। पढ़ें पूरी खबर… कानून का उल्लंघन नहीं, खुद की जान को खतरा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की होड़ में लोग सिर्फ कानून का उल्लंघन ही नहीं करते, बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षा से भी खिलवाड़ करते हैं। इस मामले में भी वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। हाईवे पर स्टंट बन रहे हादसों की बड़ी वजह पुलिस और यातायात विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्टंट और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसों की बड़ी वजह बनता जा रहा है। खासकर लग्जरी और तेज रफ्तार गाड़ियों में युवा स्टंट करते हुए वीडियो बनाते हैं, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं। चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलना यातायात नियमों के खिलाफ है और इसे बेहद असुरक्षित माना जाता है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि हाईवे पर एक छोटी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी बरतने की पुलिस की अपील चकरभाठा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गाड़ी चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी तरह के स्टंट से बचें। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के लिए बनाए जाने वाले ऐसे वीडियो कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकते हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ………………… इससे जुड़ी यह भी पढ़िए… कोरबा में चलती स्कॉर्पियो में स्कूल स्टूडेंट्स का स्टंट…VIDEO: विंडो से बाहर निकलकर रील्स बनाई, सेल्फी ली, लड़कियों ने दिए पोज, फेयरवेल-पार्टी में पहुंचे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूल स्टूडेंट्स 3 स्कॉर्पियो में सवार होकर स्टंट करते नजर आए हैं। चलती कार के विंडो से निकलकर किसी ने रील बनाया, तो कोई सेल्फी लेता नजर आया। इस दौरान लड़कियों ने भी विंडो से बाहर निकलकर पोज दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बालको क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here