Homeमध्यप्रदेशचलती बाइक पर आया अटैक, नीचे गिरा; VIDEO:पत्नी के साथ बाजार आया...

चलती बाइक पर आया अटैक, नीचे गिरा; VIDEO:पत्नी के साथ बाजार आया था; कॉन्स्टेबल ने 10 मिनट CPR देकर बचाई जान

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए शख्स की कंपनी गार्डन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के आरक्षक सौरभ शर्मा ने तुरंत CPR देना शुरू किया। करीब 10 मिनट तक CPR देने के बाद ग्रामीण को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे कार्डियक अरेस्ट और बीपी लो होने के लक्षण थे। समय पर CPR मिलने से उसकी जान बचाने में काफी मदद मिली। घटना बुधवार शाम की है, जिसका CCTV फुटेज शुक्रवार को सामने आया। बाजार जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत ग्राम कुंडला खुर्द के रहने वाले दरबार बंजारा अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए थे। कंपनी गार्डन के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बाइक से गिर पड़े। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने में तैनात आरक्षक सौरभ शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए दरबार बंजारा को CPR देना शुरू किया। देखिए तस्वीरें डॉक्टर बोले- कार्डियक अरेस्ट और बीपी लो होने के लक्षण मरीज को अटेंड करने वाले डॉ. मोहम्मद इजरायल ने बताया कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट और बीपी लो होने के लक्षण थे। उसे बहुत तेज पसीना आया था और हाथ-पैर ठंडे हो गए थे। पुलिसकर्मियों ने समय पर CPR देकर एक ग्रामीण की जान बचाने में मदद की। दो घंटे ऑब्जर्वेशन रखकर किया इलाज डॉक्टर के मुताबिक, मरीज को करीब दो घंटे ऑब्जर्वेशन में रखकर जरूरी उपचार किया गया और मेडिसिन दी गई। साथ ही मरीज को उच्च स्तर पर जांच करवाने और बेहतर उपचार लेने की सलाह दी गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here