Homeमध्यप्रदेशघर से 100 मीटर दूर हादसा, तीन दोस्तों की मौत:शादी समारोह में...

घर से 100 मीटर दूर हादसा, तीन दोस्तों की मौत:शादी समारोह में गए थे, एक बाइक से लौट रहे थे 14 से 17 साल के तीनों नाबालिग

आलीराजपुर जिले के बोरी गांव में शादी से लौट रहे तीन नाबालिग दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक बाइक से शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय घर से करीब 100 मीटर दूर एक वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अनिल पिता अभय सिंह (14 वर्ष, निवासी देवधा, थाना बाग), रोशन पिता रमेश (17 वर्ष, निवासी बड़ी बीड़, थाना बोरी) और सावन पिता धनराज (14 वर्ष, निवासी रतनपुरा, थाना बोरी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मृतकों के शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here