Homeमध्यप्रदेशघर में गड्ढे से मिला बच्चे का सड़ा-गला शव:हरदा में हफ्तेभर से...

घर में गड्ढे से मिला बच्चे का सड़ा-गला शव:हरदा में हफ्तेभर से लापता था, चाचा हिरासत में; मां की हत्या के आरोप में पिता जेल में

हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम गहाल में सोमवार को एक घर में पांच साल के बच्चे का शव गड्ढे से मिला है। शव की हालत बेहद खराब है। रमेश कोरकू का पांच वर्षीय बेटा राज हफ्ते भर से लापता था। मकान से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के चाचा पिंटू कोरकू को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल के अनुसार, पिंटू कोरकू के मकान के एक कोने में करीब तीन फीट गहरा गड्ढा मिला। खुदाई के दौरान पहले पैर दिखाई दिया। इसके बाद बच्चे का सड़ा-गल शव बरामद हुआ। चाचा पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप परिजनों ने राज के छोटे चाचा पिंटू कोरकू पर हत्या कर शव घर में दफनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज के लापता होने के बाद पिंटू से उसके बारे में पूछताछ की गई तो उसने अलग-अलग बातें बताईं। परिजन पहले बच्चों के नाना के घर पहुंचे, लेकिन वहां राज नहीं मिला। गहाल लौटने पर पिंटू के घर पर ताला लगा मिला। घर से दुर्गंध आने पर परिजनों ने ताला तोड़ा। अंदर कमरे में मिट्टी खुदाई के निशान दिखाई दिए। इसके बाद खुदाई में बच्चे का शव मिला। पहले भी बच्चों को लेकर हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि राज और उसकी बड़ी बहन कुछ समय पहले बड़े चाचा मुकेश अखण्डे के साथ रहने चले गए थे। परिजन के अनुसार, पिंटू पर बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे थे। हालांकि, बाद में पिंटू दोनों बच्चों को वापस अपने साथ ले आया था। इसके बाद राज के लापता होने की जानकारी सामने आई। पिता पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में पुलिस के अनुसार, राज के पिता रमेश करीब डेढ़ साल से अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। ऐसे में राज और उसकी बड़ी बहन की देखभाल चाचा पिंटू कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, राज की बहन भी फिलहाल उसी के साथ रह रही थी। आरोपी की पत्नी तीन महीने से मायके में परिजनों के अनुसार, पिंटू नशे का आदी है। घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब तीन महीने पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि घर में राज, उसकी बहन और पिंटू ही रह रहे थे। पिंटू चार भाइयों में सबसे छोटा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि बच्चे की मौत किस परिस्थिति में हुई और इसके पीछे क्या कारण है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here