Homeछत्तीसगढ़घर में आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट का VIDEO:ढाई मिनट में 4...

घर में आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट का VIDEO:ढाई मिनट में 4 जिंदगियां खत्म; भूपेश बोले- बिजली अफसरों पर हत्या का केस हो

दुर्ग के कुम्हारी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद आसपास मौजूद लोग भागते नजर आए। बता दें मृतकों में पिता, दो बहनें और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। चारों का कुम्हारी मुक्तिधाम में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के दौरान आग किचन तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया और धमाका इतना तेज था कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। मलबे से चारों शव बरामद किए गए हैं। मामले में मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख और जिला प्रशासन ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ित परिवार से मिलकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषी अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। पहले देखिए ये तस्वीरें- हादसे के दिन सिलेंडर भरवाकर लाए थे परिजनों ने बताया कि मंगलवार को ही सिलेंडर भरवाकर लाए थे। दोपहर के वक्त जब हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें लक्ष्मी और चांदनी मौजूद थीं। पिता अनिल वैष्णव भी घर में थे। वहीं अनिल वैष्णव की पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, बाहर मौजूद बेटी की डेढ़ साल की मासूम बच्ची घर के अंदर थी, जिसकी भी आग में जलकर मौत हो गई। हादसे के दौरान बेटा गौतम (17) अपने दोस्तों के साथ आग बुझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसी बीच सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी। आग छत के रास्ते फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। इसके बाद आग की चपेट में सिलेंडर आ गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ। संभलने का मौका तक नहीं मिला हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे और धमाके के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हादसे के बाद घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके से जले हुए शव बरामद किए गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। सांसद-मंत्री भी घटना स्थल पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं सांसद विजय बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। …………………….. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट…जिंदा जली बुजुर्ग महिला,VIDEO: बाहर निकलने का नहीं मिला मौका; फ्रिज मेंटेनेंस को लेकर इन बातों का रखें ध्यान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार देर रात फ्रिज में ब्लास्ट होने से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here