Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO:पत्नी पर झूठे...

ग्वालियर में टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO:पत्नी पर झूठे दहेज केस में फंसाने का लगाया आरोप

ग्वालियर शहर के महलगांव स्थित सिंधिया नगर में एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन से आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो मिला। वीडियो में टैक्सी ड्राइवर ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना, झूठा दहेज प्रकरण दर्ज कराने और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बनाते हुए पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर रही घटनास्थल का निरीक्षण बता दें कि मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुरेश शाक्य पिता कल्लू शाक्य, निवासी सिंधिया नगर, महलगांव के रूप में हुई है। वह पेशे से एक टैक्सी चालक था। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:50 बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उसके बड़े भाई कमल शाक्य ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पत्नी के अवैध संबंध की भी बात आई सामने जांच के दौरान पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला। वीडियो में सुरेश शाक्य ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ झूठा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, जिसके कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद में था। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के कारण उनके वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद बना हुआ था। वीडियो में उसने अपनी पत्नी के अलावा उसकी बड़ी बहन और बहनोई पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। बड़ा भाई क्वार्टर में पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला सुरेश परिजनों के अनुसार सुरेश और उसकी पत्नी की शादी करीब 16 वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा सनी (10 वर्ष), दूसरा बेटा कुन्नू (7 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी विशु (5 वर्ष) है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुरेश अपने बच्चों से बेहद लगाव रखता था, लेकिन पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों के कारण वह काफी तनाव में रहने लगा था। पत्नी ने दो दिन पहले झूठा दहेज का कराया था केस दर्ज मृतक के बड़े भाई कमल शाक्य ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले सुरेश की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद दो दिन पहले उसने मेला थाना में सुरेश के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। परिवार का आरोप है कि इसी घटना के बाद से सुरेश गहरे मानसिक दबाव में था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी करीब आठ महीने पहले उसकी पत्नी बिना बताए बच्चों को छोड़कर चली गई थी और कुछ समय बाद वापस घर लौट आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्ट्म के बाद शव को संस्कार के लिए परिजनों को सौपा पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मोबाइल से मिले वीडियो को सुरक्षित कर उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, उसमें लगाए गए आरोपों के समर्थन में क्या साक्ष्य हैं और आत्महत्या के पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। पुलिस मोबाइल में मिले वीडियो की कर रही जांच फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और मृतक की पत्नी सहित अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here