ग्वालियर के घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिलने की घटना अफवाह निकली। दो युवकों ने इसका फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। रविवार रात दोनों ने वीडियो जारी कर इस पर माफी भी मांगी। इस टंकी से करीब 19 हजार लोगों को पानी की सप्लाई होती है, जो पिछले कई दिनों से इसी पानी का उपयोग कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है युवक और वीडियो बनाने वाले युवक ने माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि उन्हें सांप कचरे में डाला हुआ मिला था और वीडियो बनाने के लिए उसे टंकी में डालकर यह फर्जी वीडियो बनाया था। दोनों ही युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं फिलहाल उनका नाम सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक युवक लकड़ी की मदद से टंकी के अंदर से मरा हुआ सांप बाहर निकालता दिखाई दे रहा है। पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
बता दें कि दो महीने पहले मानपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी पानी की टंकी में पांच मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला सामने आया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए थे।
