Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में खूनी टशन: हत्या करने वाला एक गिरफ्तार:बहन के दरवाजे से...

ग्वालियर में खूनी टशन: हत्या करने वाला एक गिरफ्तार:बहन के दरवाजे से उठी भांजी की “डोली’, गांव में जली मामा की चिता, नहीं दे पाया भात

ग्वालियर शहर के बड़ागांव खुरैरी इलाके में मंगलवार रात रंजिश की आग ने एक परिवार उजाड़ दिया। 5 साल से चली आ रही मामूली ‘टशन’ मंगलवार रात खूनी टशन में बदल गई। सिर्फ घूरकर देखने के बहम पर पड़ोसी ने झगड़ा किया। विरोध किया तो पड़ोसी पाल परिवार ने छतों पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों ने झगड़े में गोली मारकर 50 वर्षीय रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी।
जिस समय हत्या की गई रमेश अपनी बहन के घर भाजी की शादी में भात देने जा रहा था। बहन पास के ही मोहल्ले में रहती है। पर वह भात देने पहुंच ही नहीं सका। बुधवार दोपहर बहन के दरवाजे से भांजी की “डोली’ उठ रही थीं तो वहीं दूसरी ओर उसके भिंड के मौ में दुल्हन के मामा की चिता जल रही थी। घटना के बाद से दोनों के मकान पर ताला लगा है। बुधवार रात पुलिस ने एक मुख्य हत्या आरोपी आनार सिंह पाल को गिरफ्तार कर लिया है। बहन के घर जाना था ‘भात’ लेकर, घर की दहलीज पर बिछ गई लाश
भिंड निवासी मृतक रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह (हाल निवासी खुरैरी) के घर में खुशियों का माहौल था। बहन के घर ‘भात’ का कार्यक्रम था, जिसकी तैयारियों में परिवार जुटा था। मंगलवार रात पप्पू बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। अभी घर के सामने पहुंचा ही था कि तभी सामने खड़े अनार सिंह और उसके साथियों से ‘घूरकर देखने’ की बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पहले पथराव हुआ और फिर हमलावरों ने राइफलें निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। छत पर चढ़कर बरसाईं गोलियां
जैसे ही झगड़ा बढ़ा, आरोपी अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल अपनी छत पर चढ़ गए और नीचे खड़े कुशवाह परिवार पर राइफल से फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों ने 20 से ज्यादा गोलियां चलाईं जिस पर रमेश उर्फ पप्पू जान बचाने के लिए अपने घर की ओर भागा, लेकिन दरवाजे पर ही गोली उसे लग गई और उसने दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी पुष्पा और बेटा अनिल, रवि भी गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गए। घर पर लटके ताले, गली में पुलिस का पहरा, एक गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष के हौसले पस्त हो गए। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अपने पूरे परिवार, महिलाओं और बच्चों के साथ रातों-रात घर छोड़कर भाग निकले हैं। वर्तमान में आरोपियों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दिया है ताकि दोबारा कोई हिंसक झड़प न हो। एक आरोपी गिरफ्तार, शेष फरार
इस ममले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि “पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई है। एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वे घरों पर ताला लगाकर फरार हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर एक हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here