Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में आरक्षक की मौत के मामले में नया मोड़:संदेही ने कबूला-'नशे...

ग्वालियर में आरक्षक की मौत के मामले में नया मोड़:संदेही ने कबूला-‘नशे में आरक्षक गाड़ी से गिरा, पैर पर चढ़ा पहिया, मैं डरकर भाग गया’

ग्वालियर में शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास शासकीय वर्दी में मृत मिले डीआरपी लाइन के आरक्षक अंकित तोमर की मौत के मामले में पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में हिरासत में लिए गए सालूपुरा निवासी संदेही रामहेत सिंह गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में पहले दी गई अपनी कहानी को झूठा बताते हुए अब नया खुलासा किया है। संदेही का दावा है कि उसकी लापरवाही से बाइक का पहिया आरक्षक के पैर पर चढ़ गया था और पुलिस कार्रवाई के डर से वह घायल अंकित को मौके पर छोड़कर भाग गया। वीडियो में देखिए इस तरह बाइक से गिरा था अंकित सीसीटीवी में अंकित दिख रहा है नशे में पुलिस जांच के दौरान घटना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरक्षक अंकित तोमर अत्यधिक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब रामहेत सिंह पानी की बोतल खरीदने के लिए बाइक रोककर उतरा, तभी पीछे बैठे अंकित संतुलन खोकर खड़ी बाइक से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालकर दोबारा बाइक पर बैठाया। इसके बाद रामहेत उन्हें लेकर वहां से निकल गया। पूछताछ में रामहेत ने पुलिस को बताया कि वह अंकित के कहने पर शिवपुरी लिंक रोड स्थित सुनसान लोहा मंडी इलाके में गया था। वहां दोनों ने शराब पी और साथ लाया हुआ खाना खाया। इसके बाद अंकित का नशा ज्यादा बढ़ गया। अचानक नीचे गिरा और बाइक का पहिया चढ़ा रामहेत के मुताबिक जब अंकित दोबारा बाइक पर बैठने लगे तो वह अचानक नीचे गिर पड़े और इसी दौरान बाइक का पहिया उनके टखने पर चढ़ गया। घटना के बाद वह घबरा गया और पुलिस केस में फंसने के डर से घायल आरक्षक को वहीं छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल से मिले साक्ष्य भी इस कहानी से आंशिक रूप से मेल खाते नजर आ रहे हैं। पुलिस को मौके से शराब के दो खाली क्वार्टर और जमीन पर बिखरे चावल मिले हैं, जिससे यह साफ हुआ है कि दोनों वहां बैठकर शराब और खाना खा रहे थे। हालांकि पुलिस अभी भी इस पूरी घटना को सिर्फ हादसा मानने को तैयार नहीं है। जांच अधिकारियों को संदेह है कि मामले में कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं। आरक्षक के शरीर पर घसीटे जाने के निशान और अन्य चोटों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में पुलिस जवान का शव मिला ग्वालियर में शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास गुरुवार सुबह पुलिस आरक्षक अंकित तोमर (36 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। तोमर के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वह वर्दी में था और वर्तमान में डीआरपी पुलिस लाइन में पदस्थ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here