Homeमध्यप्रदेशग्वालियर पुलिस ने कट्टे के साथ पकड़ा बदमाश:गुजरात से लाकर बड़ी वारदात...

ग्वालियर पुलिस ने कट्टे के साथ पकड़ा बदमाश:गुजरात से लाकर बड़ी वारदात की फिराक में था; संदिग्ध दिखा तो पुलिस ने दबोच लिया

ग्वालियर में हथियारबंद बदमाशों और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पड़ाव थाना पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए फूलबाग स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेच्यू (प्रतिमा) के पास से एक शातिर बदमाश को रंगे हाथों दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से भिंड का रहने वाला है जो हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद से अवैध हथियार (देशी कट्टा) और जिंदा कारतूस लेकर ग्वालियर पहुंचा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शहर में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने या किसे यह हथियार सप्लाई करने आया था। फूलबाग चौराहे पर लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास की घेराबंदी पड़ाव थाना पुलिस के मुताबिक- सोमवार की सुबह पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए एक बेहद पुख्ता सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि फूलबाग में लक्ष्मीबाई स्टेच्यू के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है, जो अपनी कमर में कट्टा छुपाए हुए है और किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पड़ाव थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लक्ष्मीनारायण शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल मय फोर्स (पुलिस बल) के साथ मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ने जब लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की, तो पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया। मुस्तैद जवानों ने उसे दौड़कर दबोच लिया। पुलिस टीम ने जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली, तो उसकी पैंट की कमर से एक देशी कट्टा (315 बोर) और दो जिंदा राउण्ड (कारतूस) बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह अवैध हथियार गुजरात (अहमदाबाद) से ट्रेन या बस के जरिए छिपाकर ग्वालियर तक लेकर आया था। आरोपी की प्रोफाइल रिमांड पर लेकर पूछताछ, बड़ी वारदात का अंदेशा पुलिस अफसरों का मानना है कि आरोपी या तो शहर में किसी रंजिश के चलते किसी की हत्या करने आया था या फिर यहां किसी गैंग को हथियार की डिलीवरी देने पहुंचा था। फिलहाल पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि उसके ग्वालियर और गुजरात के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here