Homeदेश'गोधरा कांड की आग हादसा नहीं, साजिश थी':जांच करने वाले अधिकारी बोले-...

‘गोधरा कांड की आग हादसा नहीं, साजिश थी’:जांच करने वाले अधिकारी बोले- लालू यादव मुझे इस केस में फंसाना चाहते थे

पूर्व CBI स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड को लेकर दावा किया है कि साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग दुर्घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी। अस्थाना ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की बनाई SIT और नानावती आयोग ने भी रिपोर्ट में आग को जानबूझकर लगाना बताया था। साथ ही गुजरात पुलिस की जांच को सही पाया था। अस्थाना ने आरोप लगाया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव उन्हें बनर्जी कमेटी के जरिए गोधरा केस में फंसाना चाहते थे। 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कोच S-6 में आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई थी। इनमें अयोध्या से लौट रहे कारसेवक भी शामिल थे। इसके बाद गुजरात में हिंसा हो गई थी। गोधरा कांड की जांच करने वाली SIT का नेतृत्व राकेश अस्थाना ने किया था। दरअसल सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में पेज 401 से 403 के बीच गोधरा ट्रेन अग्निकांड और दंगों के बारे में लिखा है। इसमें पेज 403 पर उन्होंने ट्रेन में लगी आग के कारण को विवादित बताया है। नानावती आयोग ने भी आग को साजिश बताया था गुजरात पुलिस और SIT की जांच के बाद 2008 में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CBI डायरेक्टर आरके राघवन के नेतृत्व में एक नई SIT बनाई। इस टीम ने पुलिस की जांच, घटनास्थल और जांच अधिकारियों के कामकाज की दोबारा पड़ताल की। राकेश अस्थाना के मुताबिक, SIT को पुलिस की जांच में कोई खामी नहीं मिली और सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिपोर्ट मानी। इस मामले में 2011 में आरोपियों को सजा सुनाई गई थी। अस्थाना ने बताया कि गुजरात सरकार ने मार्च 2002 में गोधरा कांड की जांच के लिए आयोग बनाया था। बाद में जस्टिस नानावती को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आयोग ने करीब 44 हजार हलफनामे लिए और 1 हजार से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए। 2008 की रिपोर्ट में आयोग ने भी कोच S-6 में आग लगाने को सुनियोजित साजिश बताया था। अस्थाना बोले- लालू यादव मुझे फंसाना चाहते थे 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने जस्टिस यूसी बनर्जी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में गोधरा अग्निकांड को हादसा बताया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कोच में रखे स्टोव के कारण आग लगी थी। अस्थाना के मुताबिक, बनर्जी कमेटी की रिपोर्ट को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने कमेटी बनाने को गैरकानूनी बताते हुए उसकी रिपोर्ट रद्द कर दी थी। कोर्ट का कहना था कि जब मामले की जांच के लिए पहले से आयोग बना हुआ था, तो रेल मंत्रालय अलग से कमेटी नहीं बना सकता था। अस्थाना ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव बनर्जी कमेटी के जरिए उन्हें गोधरा मामले में फंसाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उस समय दिल्ली के मीडिया में वरिष्ठ पद पर काम कर रहे उनके एक पुराने हॉस्टल साथी ने फोन कर उन्हें सावधान किया था। साथी ने आशंका जताई थी कि कमेटी के जरिए उन्हें फंसाया जा सकता है। हालांकि, अस्थाना ने लालू यादव के इस कथित कदम के पीछे किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत मकसद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here