Homeमध्यप्रदेशगुना में एसिड पीने से युवक की मौत:आरोन में अपनी ससुराल में...

गुना में एसिड पीने से युवक की मौत:आरोन में अपनी ससुराल में रह रहा था; पहले ठीक हुआ, फिर अचानक बिगड़ी थी तबियत

जिले के आरोन इलाके के एक युवक की एसिड पीने से मौत हो गई। वह अपनी ससुराल में रहता था। पहले उसे ग्वालियर ले जाया गया, जहां वह ठीक हो गया। इसके बाद उसे वापस गुना ले आए। यहां फिर से तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, उसके परिजनों ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नरेंद्र कुशवाह के रूप में सामने आया है। वह पिछले एक वर्ष से आरोन में अपनी ससुराल में रहता था। 24 अगस्त को किसी कारण से उसने घर में ही एसिड पी लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे आरोन अस्पताल ले गए, जहां से उसे गुना रेफर कर दिया गया। कुछ समय गुना में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया था। वहां उसका इलाज हुआ और वह ठीक भी हो गया। इसके बाद परिवार वाले उसे वापस आरोन के आए। रविवार को उसकी तबियत अचानक फिर खराब हो गई। इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। रविवार सोमवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, उसके परिवार वाले किसी भी तरह की जानकारी देने से बचते रहे। इसी कारण पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here