बढ़ती गर्मी के साथ ही शहर के तालाबों का जलस्तर कम हो रहा है। आसपास के भू-जल स्तर पर भी इसका असर दिखने को मिल रहा है। शहर में कई जगह पानी की समस्या से लोग जूझ रहे है। हालांकि नगर निगम टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है, लेकिन पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम शहर के तालाबों में बारिश के पहले किए जाने वाले काम कर रहा है, ताकि बारिश के पानी को ज्यादा सहेजा जा सके। इसका काम भी शुरू हो गया है। बारिश के पहले तालाबों का काम करना है नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कहा कि गर्मी में तालाबों में लगातार पानी कम हो रहा है। तालाबों के गहरीकरण और जीर्णोद्धार के काम होना है, जल गंगा संवर्धन अंतर्गत भी काम किया जा रहा है। बिलावली, लिंबोदी और छोटा सिरपुर में अमृत 2 में जो काम स्वीकृत हुए है उनका भी काम शुरू हो गया है। जनभागीदारी और सीएसआर के माध्यम से भी काम कराए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जो काम बारिश के पहले होना है वह पहले कराएंगे। कुछ काम बाद में होंगे। जनता से की अपील निगम कमिश्नर ने बारिश के पानी को सहेजने की अपील की भी है, ये हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर निगम भी अपना प्रयास कर रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि उनके जो स्ट्रक्चर है, वहां बारिश के पानी को सहेजना का काम जरूर करें। वे बोले की कई बार उन्होंने निरीक्षण के दौरान देखा है कि लोग पाइप लगाकर पानी गाड़ी धोते हैं। अभी की स्थिति में ऐसा नहीं करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए। बारिश के पानी को हम ग्राउंड तक ले जाए, ताकि अधिकतम उसका उपयोग हो।
