Homeछत्तीसगढ़खेलते समय मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, मासूम की मौत:चेहरा, सीना-पेट और हाथ...

खेलते समय मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, मासूम की मौत:चेहरा, सीना-पेट और हाथ बुरी तरह झुलसा, कहीं से पुरानी बैटरी उठा ले आए थे बच्चे

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेलते समय खराब मोबाइल की बैटरी फट गई। जिससे एक साल मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। इसलिए डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है।
जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, ग्राम ब्रह्मपुर निवासी महेंद्र सिंह नेताम का बेटा आदित्य सिंह 31 मई को अपनी मां और भाई-बहन के साथ घर पर था। महेंद्र सिंह सुबह से ट्रैक्टर लेकर काम करने निकल गया था। आदित्य के बड़े भाई-बहन और बाकी बच्चों के साथ खेल रहे थे। बच्चों में कोई मोबाइल की पुरानी बैटरी ले आया था। शाम करीब 5 बजे उसकी मां नल पर पानी भरने गई थी। इस दौरान बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे। इस बीच खराब मोबाइल की बैटरी में धमाका हो गया। धमाके से मोबाइल बैटरी की चपेट में आकर मासूम आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों में गंभीर चोटें आई थी। सूरजपुर से अंबिकापुर रेफर किया धमाके के दौरान दो बच्चे भाग निकले। धमाके की आवाज सुनकर उनकी मां दौड़कर घर पहुंची। मौके पर आदित्य गंभीर रूप से झुलसा मिला। बच्चे के पिता महेंद्र सिंह काम करने के बाद रात 9 बजे घर लौटा तो उसे आदित्य के झुलस जाने की जानकारी मिली। पिता ने अपने बच्चे को तत्काल प्रेमनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शुरुआती इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने सूरजपुर रेफर कर दिया। सूरजपुर जिला अस्पताल से बच्चे को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत इसके बाद परिजन एक जून को बच्चे को लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बच्चे की मौत हो गई। पिता महेंद्र सिंह नेताम ने बताया कि, उन्हें नहीं पता यह बैटरी कहां से आया। उन्होंने कहा कि, बच्चे कहीं से मोबाइल बैटरी लेकर आए होंगे। आशंका है कि बच्चों ने मोबाइल बैटरी के टर्मिनलों को शार्ट किया होगा। जिससे बैटरी में धमाका हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन बच्चे का शव लेकर गांव लौट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… पैंट की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, छात्र झुलसा:पैंट में लगी आग, दोस्तों ने समय रहते बुझाई, हा​थ-पैर में आई चोटें, पुलिस जांच में जुटी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टूडेंट की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। इस घटना में छात्र मामूली झुलस गया। यह हादसा सरकंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल लाइब्रेरी के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here