Homeमध्यप्रदेशखरगोन में बाइक सवार को 200 मीटर घसीटा:शरीर के अवशेष सड़क पर...

खरगोन में बाइक सवार को 200 मीटर घसीटा:शरीर के अवशेष सड़क पर बिखरे, फावड़े से समेटना पड़ा, वाहन चालक मौके से फरार

खरगोन जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर खलघाट की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना नर्मदा संजय सेतु पुल पर हुई। फावड़े से समेटने पड़े शरीर के अवशेष
हादसे के बाद युवक के शरीर के अवशेष सड़क पर बिखर गए, जिन्हें बाद में फावड़े की मदद से इकट्ठा करना पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनीष पिता नानुराम राठौड़ निवासी सायता नावडाटोडी, थाना कसरावद के रूप में हुई है। उसकी बाइक का नंबर MP10Z7156 था। उसी से पहचान की गई। वह पूर्व एंबुलेंस कर्मचारी बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस चौकी से एएसआई अशोक नैयर, आशीष सोमवंशी और आरक्षक पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वाहन चालक फरार
खलटांका चौकी के एएसआई अशोक नैयर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कसरावद अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here