रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात अर्टिंगा कार रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। पांच लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। रात में सूचना मिलने पर एनएचआई की एंबुलेंस के स्टाफ संजय चरपोटा, पायलट प्रताप समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। शिवगढ़ थाना पुलिस भी पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग कार में दब गए। कुछ लोग घटना के बाद कार से जैसे-तैसे बाहर निकले। 3 तस्वीरें देखिए… ट्रक में खराबी होने पर सड़क किनारे खड़ा किया था जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे और इंदौर, धार व झाबुआ जिले के रहने वाले थे। ये सभी खाटूश्याम के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे थे। सभी घायलों को दो एंबुलेंस के जरिए रात में मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिवार वालों को भी सूचना दी गई। झाबुआ जिला पास में होने से वहां से परिवार के कुछ लोग रात में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में कुछ खराबी होने के कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। रात में कार की स्पीड काफी तेज होने से ड्राइवर समझ नहीं पाया और सीधे ट्रक में जा घुसी। ये खबर भी पढ़ें… ट्रॉले ने वैन को टक्कर मारी, 6 दोस्तों की मौत धार जिले के बदनावर में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉले ने वैन को सामने से ऐसी टक्कर मारी कि वह पिचक गई। वैन में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुजरात में पंचमहल के रहने वाले ये युवक आपस में दोस्त थे और उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
