Homeछत्तीसगढ़खड़गे के 'मोदी के बाप' वाले बयान पर बवाल:डिप्टी CM बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष...

खड़गे के ‘मोदी के बाप’ वाले बयान पर बवाल:डिप्टी CM बोले-राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती; बैज बोले- प्रोपेगेंडा कर रही BJP

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर बीजेपी हमलावर है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, इतनी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्द कांग्रेस की सोच दिखाती हैं। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि, बोलने का अधिकार सभी को है, लेकिन शब्दों की मर्यादा जरूरी है। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा नहीं गिरानी चाहिए। वहीं, ओपी चौधरी, तोखन साहू और संतोष पांडेय समेत भाजपा नेताओं के भी विरोध जताया है। जबकि, PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर मुद्दे से ध्यान भटकाने और प्रोपेगेंडा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, खड़गे ने भाषण में देश की समस्याएं भी उठाईं, लेकिन भाजपा उन पर बात करने के बजाय एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर रही है। जानिए खड़गे ने क्या बयान दिया गया था ? पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। तभी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे ने गुस्सा होकर कहा कि, मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था कि मोदी नहीं जाने वाले हैं। अब पढ़िए छत्तीसगढ़ के नेताओं के रिएक्शन पटना में खड़गे के खिलाफ शिकायत वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। पटना के कोतवाली थाने में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शाह बोले- कांग्रेस रोज अभद्रता की सीमाएं पार कर रही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here