Homeछत्तीसगढ़खजाना मिलने की कहानी सुनाकर लोगों को फंसाते:फिर आधे दाम पर नकली...

खजाना मिलने की कहानी सुनाकर लोगों को फंसाते:फिर आधे दाम पर नकली सोना बेचते, मेटल से बना रहे थे गोल्ड; 5 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में खजाना मिलने की कहानी सुनाकर ठगी की जा रही थी। दुर्ग पुलिस ने ऐसे 5 ठगों को पकड़ा है, जो लोगों को जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर भरोसे में लेते थे और फिर नकली मेटल को असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे। जांच में सामने आया कि आरोपी खुद ही कई धातुओं से नकली सोना तैयार करते थे। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने एक मजदूर को 10 हजार रुपए में नकली सोना भी बेचा था। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो मेटल का बिस्किट मिला हैं। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। मजदूर से की ठगी, तब हुआ खुलासा जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम जीतेंद्र साहू है, बोरसी का रहने वाला है। पेशे से वह मजदूर है। जीतेंद्र को आरोपियों ने पहले 10 हजार रुपए में नकली सोना बेचा। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके पास और भी सोना है, जो जमीन के अंदर एक हांडी में मिला था। आरोपियों ने इसे बाजार कीमत से आधे दाम पर बेचने की बात कही। शक होने पर जीतेंद्र ने थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ठगों को पकड़ा है। उनके कब्जे से करीब 1 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली मेटल का बिस्किट बरामद किया गया हैं। खुद तैयार करते थे नकली सोना पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी धातु से सोने जैसे दिखने वाले नकली बिस्किट तैयार करते थे। इसके बाद गांव-गांव घूमकर लोगों को बताते थे कि उन्हें जमीन में दबा हुआ खजाना मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और पुराने सिक्के हैं। भरोसा जीतने के बाद वे इन्हें असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे। आधी कीमत में सोना बेचने का देते थे लालच आरोपी लोगों को बाजार भाव से आधी कीमत पर सोना देने की बात कहकर ग्राहक तलाशते थे। कम कीमत में ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद में कई लोग उनके झांसे में आ जाते थे। पुलिस ने सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट के अलावा एक नकली सिक्का, वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है। पहले भी कर चुके हैं ऐसी ठगी पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पन्नालाल पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। वहीं दिनेश कुमार टंडन के खिलाफ मारपीट और संपत्ति संबंधी अपराध भी थाने में दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है। लैब जांच से खुलेगा नकली सोना बनाने का राज इस मामले में एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों से बरामद नकली सोने को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकली सोना तैयार करने में किन-किन धातुओं का इस्तेमाल किया गया था। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… घी बेचने वाली महिला ने RI से 45 लाख ठगे: 50 तोला नकली सोना देकर असली गोल्ड-कैश ले उड़ी, 7 साल से थी पहचान छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर नगर निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) हबीब खान से 45 लाख की ठगी हुई है। गुजरात की 1 महिला पिछले 7 सालों से उनके घर देशी घी बेचने आती थी। जिससे RI उन पर भरोसा करने लगे थे। इसी बात का फायदा उठाकर ठग महिला ने नकली सोने के बिस्किट देकर 20 तोला असली सोने के जेवर और 15 लाख कैश ले लिए। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here