Homeमध्यप्रदेशक्रूज हादसे के गम में डूबा सोशल मीडिया:मां–बेटे की तस्वीर पर लिखा-...

क्रूज हादसे के गम में डूबा सोशल मीडिया:मां–बेटे की तस्वीर पर लिखा- रहम कर ऊपर वाले वो मां है, मरते दम तक हार नहीं मानती

सोशल मीडिया आमतौर पर फनी वीडियो और मीम्स से भरा रहता है, लेकिन एमपी के बरगी क्रूज हादसे के तस्वीर बदल गई। हादसे में 9 लोग जान गंवा चुके हैं। 4 लापता है। शुक्रवार को जब एक मां का शव अपने बेटे को सीने से लगाए मिला, तो हर टाइमलाइन पर एक ही तस्वीर, हर स्क्रीन पर एक ही दर्द दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा- थोड़ी तो रहम कर ऊपर वाले वो मां है, मरते दम तक हार नहीं मानती… ऐसी पोस्ट से लोग पहले की तरह मोबाइल स्क्रीन स्क्रॉल तो कर रहे, लेकिन हंस नहीं पा रहे। कमेंट बॉक्स में मजाक की जगह बेटे की जान बचाने की मां की जिद, RIP, ईश्वर आत्मा को शांति दें और दिल टूट गया जैसे शब्द नजर आ रहे हैं। कोई कविता सुना रहा तो कोई उस क्षण को ममता का महायुद्ध बता रहा। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री का भी एक वीडियो सामने आया। वे कह रहे हैं… हम सभी उन दिवंगत आत्माओं के लिए कुछ क्षण का मौन धारण करें। इस हादसे की एक ऐसी तस्वीर आई है, जिसे देखकर हमारा मन टूट गया। एक मां अपने बच्चे को गले से लिपटाए हुए है, दोनों का शरीर शांत हो गया, लेकिन मौत भी दोनों को जुदा नहीं कर सकी। वो अपने बच्चे को इतनी जोर से पकड़े थी कि मौत के बाद भी उसकी गोद से बच्चे को कोई छुड़ा नहीं सका। मां–बेटे की तस्वीर बनी दर्द का चेहरा मां और उसके छोटे से बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर बरगी हादसे का चेहरा बन गई है। मां ने अपने बच्चे को खुद से ऐसे चिपकाया था जैसे उसे हर मुसीबत से बचा लेगी, लेकिन यह तस्वीर अब एक सवाल बन गई। यूजर इस तस्वीर को सिर्फ शेयर नहीं कर रहे, अपने दर्द को भी शब्दों में ढाल रहे हैं। किसी ने लिखा- घबराई होगी, छटपटाई होगी, चिल्लाई होगी वो मां, डूबता देख कलेजे का टुकड़ा कैसे सह पाई होगी मां। एक यूजर ने लिखा… भले बचा न पाई, लेकिन प्रयास बहुत किए होंगे। मां ने अपने हिस्से के कुछ पल भी दे दिए होंगे। कहा होगा उस रब से कि बस बेटे को जीवन दे दो। इसके बदले भले मुझे तुम मरने दो। इतनी रोई होगी कि ईश्वर भी कांप गया होगा। अपनी की हुई गलती को वह भी भांप गया होगा। शेर, कोट्स और आंसुओं में बदल गई पोस्ट्स कोई लिख रहा है…“मां की गोद में जन्नत होती है…लेकिन आज वही गोद वीरान हो गई।” कोई कह रहा है “मौत भी हार गई…मां के प्यार के आगे” कई यूजर्स शेर और कविताओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ पोस्ट्स में सिर्फ एक तस्वीर है और नीचे लिखा है यह सिर्फ फोटो नहीं…एक पूरी कहानी है। हर पोस्ट, हर शब्द…एक ही बात कह रहा है, यह हादसा सिर्फ खबर नहीं…एक एहसास है। देखें सोशल मीडिया में हादसे से जुड़े पोस्ट्स दर्द के साथ-साथ गुस्सा भी दिख रहा सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि सुरक्षा के इंतजाम पूरे क्यों नहीं थे, क्यों नहीं पहनाई गई लाइफ जैकेट, क्या इस हादसे को रोका जा सकता था। कई यूजर सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं…और मांग कर रहे हैं जिम्मेदारी तय हो। बरगी हादसे ने सिर्फ नर्मदा की लहरों को नहीं…बल्कि लाखों लोगों के दिलों को हिला दिया है। पोस्ट में छलक रही मां-बेटे की कहानी स्क्रीन स्क्रॉल करते ही हर दूसरी-तीसरी पोस्ट इस हादसे के दर्द को बयां कर रही है। कोई लिख रहा…मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को नहीं छोड़ा और बस…इतना पढ़ते ही आंखें नम हो जा रहीं। कुछ लोग उस तस्वीर को एक कहानी की तरह लिख रहे हैं… वो एक मां थी, जिसने अपने बच्चे को दुनिया से छिपा लेना चाहा, लेकिन लहरें उससे तेज थीं, इन शब्दों में बस एक सच्चाई है जो सीधे यूजर्स के दिल में उतर जा रही। कुछ रील्स में लोग खुद कैमरे के सामने आकर रो रहे हैं। वे कह रहे है कि मैंने बहुत हादसे देखे, लेकिन यह तस्वीर, उफ्फ यह सहा नहीं गया। यह सोशल मीडिया का वो रूप है, जो शायद कम ही देखने को मिलता है। इस हादसे को लेकर लोग सिर्फ कंटेंट नहीं बना रहे…बल्कि अपना दर्द साझा कर रहे। कुछ लोग सवाल पूछ रहे, तो कुछ सिस्टम को कोस रहे हैं। यह खबरें भी पढ़ें… 1. जबलपुर क्रूज हादसा- 4 लापता लोगों की तलाश जारी: सेना के साथ NDRF और SDRF जवान सर्चिंग में जुटे बरगी डैम में लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 7 बजे से सर्चिंग फिर शुरू की गई है। सेना के साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ वोट से सर्चिंग कर रही है। तेज हवा और डैम में उठ रही लहरों के कारण रेस्क्यू में समस्या आ रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी 3. मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here